घर खरीदना होगा और महंगा, डिमांड के चलते बढ़ेंगी कीमतें…नाइट फ्रैंक-नारेडको की रिपोर्ट में खुलासा
अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपका सपना महंगा होने वाला है. बढ़ती महंगाई के बीच रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज के रेट दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि बड़े शहरों में घर लेना 19% तक महंगा हो गया है. वहीं, अब एक और रिपोर्ट में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रेसिडेंशियल और ऑफिस सेगमेंट में नए लॉन्च, सेल्स और कीमतों में उछाल के चलते देश के रियल मार्केट मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है