Skip to main content
Budget 2024: होम लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर कर छूट को करें पांच लाख

Budget 2024: होम लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर कर छूट को करें पांच लाख

रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन नारेडको ने सरकार से बजट में होम लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर कर छूट को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग की है। संगठन का मानना है कि आवास और ब्याज दरों में वृद्धि के चलते ऐसा करने से घरों की मांग को बढ़ावा मिलेगा। बिल्डरों ने किफायती घरों की मांग और आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए कुछ कर प्रोत्साहन की भी मांग की। नारेडको ने कहा है कि आयकर अधिनियम की धारा 24 के तहत स्व कब्जे वाली संपत्ति (वह घर जिसमें आयकरदाता रहता है) पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर कर छूट दो लाख रुपये तक सीमित है।

Read More