नई सरकार से रियल एस्टेट क्षेत्र में नीतिगत सुधार की उम्मीद: बिल्डर
जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के संगठन नारेडको ने कहा कि नई सरकार को रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि को लेकर नीतिगत सुधार करने के साथ आवास मांग को बढ़ावा देने के लिए मकान खरीदारों के साथ-साथ डेवलपर को कर प्रोत्साहन प्रदान करना चाहिए। नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) ने परियोजनाओं के विकास के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की।